फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला क्रिकेट : विदर्भ ने हिमाचल को आठ विकेट से हराया, कप्तान सोनल ने सबसे अधिक 18 रन बनाए, एक विकेट भी लिया

Wed, 08 Jan 2025 06:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

महाराष्ट्र के कटक में चल रहे महिला अंडर-23 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में विदर्भ के साथ हुए मैच में हिमाचल को हार का सामना करना पड़ा। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटक में चल रहे महिला अंडर-23 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को विदर्भ के साथ हुए मैच में हिमाचल को हार का सामना करना पड़ा। विदर्भ ने हिमाचल को आठ विकेट से हराया। हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 65 रन बनाए। कप्तान सोनल एस ठाकुर ने तीन चौकों की मदद से 19 गेंद पर सबसे अधिक 18 रन बनाए। मनीषा ने 13, साक्षी एस ठाकुर ने 11 रन का योगदान दिया। जवाबी पारी में विदर्भ में लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

विज्ञापन


सयाली राजेंद्र शिंदे ने 44 गेंद पर पांच चौकों की मदद से शानदार 34 रन बनाए। प्रेरणा ने 31 गेंद पर 18 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस तरह विदर्भ ने दो विकेट खो कर लक्ष्य हासिल कर आठ विकेट से जीत हासिल की। हिमाचल की कप्तान सोनल व मनीषा ने एक एक विकेट हासिल किया। इससे पहले खेले गए मैच में हिमाचल ने उत्तर प्रदेश को तीन विकेट से हराया। जबकि कर्नाटक के खिलाफ मैच टाई हो गया। सुपर ओवर में हिमाचल को रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें