फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: कांग्रेस में शामिल हुईं चर्चित पूर्व पंचायत प्रधान जबना चौहान, प्रतिभा सिंह ने किया स्वागत

Wed, 08 Jan 2025 05:40 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Jabna Chauhan: बुधवार को जबना चौहान ने लघु बचत योजना के उपाध्यक्ष प्रकाश करड की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
जबना चौहान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे कम उम्र की चर्चित पंचायत प्रधान रही जबना चौहान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। बुधवार को जबना चौहान ने लघु बचत योजना के उपाध्यक्ष प्रकाश करड की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने फूलमाला और पार्टी का पटका पहनकर जबना चौहान का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।

विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने कहा कि जबना चौहान सेलिब्रिटी रही हैं। इन्होंने समाज के उत्थान के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। जबना युवाओं व महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने पर जबना चौहान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लघु बचत योजना के उपाध्यक्ष प्रकाश करड का आभार जताया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें