फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Assembly Winter Session 2024: हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 21 दिसंबर तक; चार बैठकें होंगी आयोजित

Wed, 27 Nov 2024 03:30 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 21 दिसम्बर, 2024  तक धर्मशाला स्थित तपोवन में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा धर्मशाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 21 दिसम्बर, 2024  तक धर्मशाला स्थित तपोवन में आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में कुल 4 बैठकें आयोजित की जाएँगी तथा यह वर्तमान सरकार का सप्तम सत्र होगा। स्वदेश लौटते ही विधान सभा अध्यक्ष ने सरकार के सत्र आयोजन के प्रस्ताव को स्वीकारते हुए माननीय राज्यपाल की मंजूरी के लिए राजभवन को भेज दिया है और जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी।

विज्ञापन


पठानिया ने कहा कि तपोवन में सत्र आयोजन की व्यवस्था के लिए उन्होंने सियोल से ही जिला कांगड़ा प्रशासन को दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे और समुचित व्यवस्था का जायजा लेने वह खुद शीघ्र ही धर्मशाला का दौरा करेंगे। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का स्वदेश वापसी पर विधानसभा सचिवालय परिसर पहुंचने पर उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और विधायक मलेन्द्र राजन एवं विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनका यह दौरा शिक्षाप्रद, व्यवहारिक तथा जानकारीपूर्ण था और वह अपने 22 दिनों के विदेश दौरे का अनुभव वीरवार पूर्वाह्न 11:30 बजे प्रेसवार्ता के माध्यम से जग जाहिर करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें