जल शक्ति विभाग ने पंचायतों में 12 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके 184 जल रक्षकों को नियमित करके पंप अटेंडेंट बनाया गया है। सरकार ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में 12 साल सेवाकाल पूरा कर चुके जल रक्षकों को नियमित करने की बात कही थी। जल रक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष रूपलाल और उपाध्यक्ष बबलू वर्मा टेकचंद ने इसके लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने आग्रह किया है प्रदेश में ऐसे दर्जनों जल रक्षक हैं जिन्हें सेवाएं देते हुए 12 वर्ष का कार्यकाल हो चुका है, उन्हें भी नियमित किया जाए।