फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी

Fri, 05 Jul 2013 03:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश से निजात मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में अगले 72 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इनके साथ ही अन्य जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की आशंका है।
विज्ञापन


ऊना में उफनती स्वां नदी में गुरूवार को सुबह के समय दो बच्चियां फंस गईं। सुबह हुई अचानक बारिश के कारण स्वां नदी का एकाएक जलस्तर बढ़ा और बसाल क्षेत्र में दो बच्चियां फंस गईं।

होमगार्ड, पुलिस के जवानों और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इन्हें सुरक्षित निकाला जा सका। पंजावर क्षेत्र में गांव खड्ड के मोहल्ला मलांगडी में वीरवार सुबह हुई भारी बारिश ने जमकर कहर मचाया।
विज्ञापन


बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया, इससे लोगों का काफी नुकसान हुआ है। धर्मशाला में मूसलाधार बारिश से बाजारों में काफी समय तक पानी बहता रहा।

व्यस्त रहने वाले रास्तों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। राजधानी शिमला में भी वीरवार सुबह और दोपहर बाद अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि अगले 72 घंटों तक सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, ऊना जिले और शिमला, मंडी और कांगड़ा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


गुरूवार को बंगाणा में 29, नगरोटा में 27, मंडी में 12 और डलहौजी में 9 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें