ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल क्षेत्र में एक कार चालक ने गलत दिशा में वाहन चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 जून की रात को सुमित झा निवासी चंडीगढ़ अपनी कार को तेज रफ्तारी और लापरवाही से चला रहा था। आरोप है कि चालक वाहन को गलत दिशा में ले गया और सामने से आ रहे बाइक चालक अभय अग्निहोत्री को टक्कर मार दी। हादसे में अभय अग्निहोत्री घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।