फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लालसिंगी में प्रवासी दंपती से मारपीट, केस दर्ज

Tue, 21 Jan 2025 07:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना ऊना के लालसिंगी गांव में एक बाइक सवार दंपती पर हमला और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगल सिंह (32) निवासी गांव तिगारी डाकघर काशी राम पार्क तहसील मझोली जिला मुरादाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे अपनी बाइक पर अपनी पत्नी गीता देवी के साथ दिहाड़ी लगाने के लिए रामपुर स्थित झुग्गी झोपड़ी से होकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब दोनों झुग्गी-झोपड़ी के आगे पुल से पहले मोबाइल की दुकान लालसिंगी सड़क मार्ग पर पहुंचे। वहां सड़क के किनारे तीन लड़के रोहित उर्फ साधु निवासी गांव रोहतपुर ब्राह्मण मोहल्ला तहसील संबल जिला मुरादाबाद उप्र और उसका भाई विक्की और रवि निवासी खड़े थे। इतने में रोहित साधु ने उसके हाथ में डंडा मार दिया। इस पर वह संतुलन खो बैठा और दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने बताया कि लड़ाई झगड़े में उसके बाएं हाथ में और शरीर में अन्य हिस्सों में चोटें लगी हैं। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच तल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें