फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सर्पदंश से युवक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Mon, 03 Aug 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत अरलू के वार्ड करौड़ निवासी रविंद्र कुमार का सर्पदंश के कारण उपचार के दौरान निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविंद्र कुमार को बीती रात सांप ने डस लिया था। परिजनों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल बंगाणा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। वहां से बेहतर उपचार के लिए होशियारपुर ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद सोमवार सुबह करीब 9 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
ग्राम पंचायत अरलू के उपप्रधान राज कुमार राणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रविंद्र कुमार के निधन से पूरे पंचायत क्षेत्र में गहरा दुख और शोक का माहौल है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दुखद घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें