फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: धौम्येश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए शिव भक्त

Mon, 03 Aug 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। सावन माह के पावन अवसर पर रविवार को बड़ूही से धौम्येश्वर महादेव मंदिर तलमेहड़ा के लिए 32वीं पैदल शिव यात्रा पर शिव भक्त श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुए। इस दौरान भक्त बम-बम भोले, हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के साथ आगे बढ़े। हर वर्ष सावन माह में बड़ूही क्षेत्र के युवा पैदल धौम्येश्वर महादेव मंदिर पहुंचते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हैं। यात्रा में बड़ूही निवासी नरेंद्र शर्मा, आशीष साहनी, मोनू, दिनेश शर्मा, दीपु साहनी सहित अन्य बच्चे और युवा श्रद्धालु शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें