फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कुत्तों ने महिला पर किया हमला, कान का हिस्सा काटा खाया

Mon, 06 Apr 2026 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत दौलतपुर चौक में लावारिस कुत्तों का आतंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक में लावारिस कुत्तों के आतंक से लोगों में भय का माहौल है। रविवार को वार्ड नंबर छह में एक महिला पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सुपद्रा पत्नी सोमनाथ अपने घर के बाहर दिन के समय जा रही थी, तभी पीछे से एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान महिला संतुलन खोकर नीचे गिर गई और कुत्ते ने उसके कान का हिस्सा काट लिया। बताया जा रहा है कि महिला के कान के साथ कुत्ता सोने की बाली भी ले गया।
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद परिजन घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दौलतपुर चौक लेकर पहुंचे, जहां तैनात डॉक्टरों ने टांके लगाकर उनका इलाज किया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन व नगर पंचायत से मांग की है कि लावारिस कुत्तों की समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त कुत्ता पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें