बड़ूही (ऊना)। पुलिस चौकी जोल के तहत बुधवार को युवक और युवती के जहरीला पदार्थ खाने के दो मामले सामने आए हैं। इनमें युवती की मौत हो गई, जबकि युवक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है। युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, दोनों मामलों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत के बाद पुलिस ने शव की सुपुर्दगी कर पोस्टमार्टम करवाया और इसके बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दूसरे मामले में युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है।
डीएसपी ऊना हेम राज ने बताया कि पुलिस चौकी जोल के तहत जहरीला पदार्थ खाने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। स्थानीय पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है।