फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: निचला भैरा में घर में फंदे से लटका मिला युवक

Wed, 28 Oct 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत पंचायत भैरा के निचला भैरा गांव में मंगलवार को 24 वर्षीय युवक की फंदा लगाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरव कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौरव की 90 वर्षीय दादी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। इसके चलते परिवार के सदस्य उनकी देखभाल में व्यस्त थे। मंगलवार को भी घर में परिवार के कुछ सदस्य दादी के पास मौजूद थे जबकि कुछ लोग घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान सौरव अपने कमरे में चला गया। कुछ समय बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने सौरव को फंदे से लटका हुआ पाया। परिवार के सदस्य तुरंत उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद सौरव को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना स्थित शवगृह भेज दिया। सौरव कुमार पेशे से अधिवक्ता था और ऊना में वकालत की प्रैक्टिस कर रहा था।
विज्ञापन

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि निचला भैरा में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेजा गया है। पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें