फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंजाब के बंदलैहड़ी में हादसा, मैहतपुर के युवक की मौत, दो घायल

Mon, 21 Apr 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंजाब के बंदलैहड़ी गांव के पास हुए सड़क हादसे में नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान 22 वर्षीय ऋषव राणा के रूप में हुई है, जबकि घायलों में आर्यन और कृतिक शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीनों युवक रविवार को मोटरसाइकिल पर सवार होकर नंगल जा रहे थे। इस दौरान वह पंजाब के बंदलैहड़ी गांव के समीप स्थित एमपी कोठी के पास हादसे का शिकार हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से आर्यन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।  
एसपी राकेश सिंह ने कहा कि हादसा पंजाब क्षेत्र में हुआ है। पंजाब पुलिस जांच कर रही है। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें