फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे डोर-टू-डोर कचरा शुल्क

Thu, 10 Sep 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहरवासियों को डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन शुल्क जमा करने के लिए अब नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने की सुविधा शुरू कर दी है। इससे शहरवासी घर बैठे ही कचरा संग्रहण शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम की इस सुविधा से खासकर उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें शुल्क जमा करने के लिए कार्यालय पहुंचना पड़ता था। ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था शुरू होने से नगर निगम के कामकाज में भी सुविधा होगी और लोगों का समय बचेगा। शहर में करीब 4200 परिवारों से डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित किया जा रहा है। शहर से प्रतिदिन करीब 6.5 टन गीला और छह टन सूखा कचरा एकत्रित होता है। इसके लिए नगर निगम के पास 14 गारबेज कलेक्शन वाहन उपलब्ध हैं। इन वाहनों के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों से नियमित रूप से कचरा उठाया जाता है। पहले शुल्क जमा करने के लिए कई लोगों को नगर निगम कार्यालय पहुंचना पड़ता था। निगम की तरफ से स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की तरफ से लोगों से हर माह कचरा शुल्क वसूल किया जाता है। ऐसे में कई बार कामकाजी लोगों और दूर-दराज के वार्डों में रहने वाले शहरवासियों के लिए यह परेशानी का कारण बनता था। ऑनलाइन सुविधा शुरू होने के बाद लोग अपनी सुविधा के अनुसार घर से ही शुल्क जमा कर सकेंगे।



ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान
डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन शुल्क ऑनलाइन जमा करवाने के लिए https://mcuna.org नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर सेवा लोग इन सुविधा का लाभ ले सकते हैं।




शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन शुल्क ऑनलाइन जमा करवाने की सुविधा शुरू की गई है। इससे लोगों को शुल्क जमा करने के लिए कार्यालय आने की जरूरत नहीं रहेगी। शहरवासियों से कचरा शुल्क समय पर जमा करने और गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करने में सहयोग की अपील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें