फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के रंग में रंगे स्कूल

Sun, 21 Jun 2015 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को हर स्कूल में योग दिवस मनाया गया। करीब 160 सरकारी एवं निजी स्कूलों के लगभग 15 हजार विद्यार्थियों ने रविवार सुबह योग किया।
विज्ञापन


ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, शशांकासन, उष्ट्रासन, पवन मुक्तासन, भुजंगासन, नौकासन, धनुरासन, शवासन एवं प्राणायाम सहित अन्य क्रियाएं की।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बटट्कलां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसाल, कन्या स्कूल संतोषगढ़, धर्मपुर, राजकीय उच्च विद्यालय पजुआणा, रायपुर मैदान स्कूल, गुरपलाह एवं नगड़ा, बहडाला, उच्च स्कूल त्यूड़ी में भी अध्यापकों और बच्चों ने योग किया। समनाल विद्यालय में मुख्याध्यापक तिलक राज ने विद्यार्थियों को योग का महत्व बताया। बृज मोहन शास्त्री ने विद्यार्थियों से योग की विभिन्न क्रियाएं करवाई।

उधर राजकीय उच्च पाठशाला चुरुड़ी में विद्यार्थियों ने विभिन्न योग क्रियाएं की। शारीरिक शिक्षक पुरुषोत्तम सिंह ने बच्चों को योग की विभिन्न क्रियाएं एवं आसन करवाए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। करीब 200 विद्यार्थियों ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंजाल में डीपीई विनोद कुमार ने विद्यार्थियों से विभिन्न योग की क्रियाएं करवाईं। प्रधानाचार्य रूप कुमार, प्रधानाचार्य सतपाल रायजादा, प्रधानाचार्य अशोक चौधरी, प्रधानाचार्य रूप चंद, मुख्याध्यापक रविंद्र कुमार, शिक्षक बहादुर सिंह राणा, डीपी अनिल कुमार, सतपाल, अश्वनी सैणी, निर्मला देवी, मीनाक्षी, आशा, पुनीत भारद्वाज, मनीष कुमार, संजीव कुमार, बलवंत सिंह, दविंद्र कुमार, धमेंद्र सिंह, राजन कुमार, उषा रानी, मीना कुमारी, लक्ष्मण संधु, यादविंद्र सहित ने भी योग किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें