बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत गांव चुरुड़ू में आयोजित 14वें मुख्याध्यापक ठाकुर राजेंद्र सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हवलदार मोहनलाल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबले में वाईएफसी क्लब खड्ड की टीम ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ऊना की टीम को 5-2 से पराजित किया। इस जीत के साथ ही वाईएफसी क्लब खड्ड ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।