फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी

Sun, 19 Jul 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में उमस भरी गर्मी से लोगों को शनिवार को भी राहत नहीं मिल सकी। दिनभर हल्के बादल छाने के बावजूद लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। इस बीच मौसम विभाग ने रविवार के लिए जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार शनिवार देर रात से मौसम करवट ले सकता है और विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार को ऊना का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर उमस के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को जिले में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है। इसी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, लगातार बारिश की स्थिति में निचले इलाकों में जलभराव हाेने की आशंका है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को दिन भर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें