गगरेट (ऊना)। गुगलैहड़ में 18 सितंबर को लखदाता दंगल कमेटी की ओर से दंगल करवाया जाएगा। कमेटी अध्यक्ष बृजपाल सिंह की अगुवाई में होने वाले दंगल को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र के कुश्ती प्रेमियों में खासा उत्साह है।
दंगल में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से नामी पहलवान पहुंचकर दमखम दिखाएंगे। बड़ी माली और छोटी माली के मुकाबलों में पहलवानों के बीच रोमांचक दांव-पेच देखने को मिलेंगे। इसके अलावा हिमाचल केसरी और ऊना केसरी के बीच विशेष मुकाबला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
कमेटी की ओर से हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से आने वाले पहलवानों को उचित और सम्मानजनक इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि दंगल का उद्देश्य पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देने के साथ युवा पहलवानों को प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध करवाना है।