चिंतपूर्णी (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में शुक्रवार को कॅरिअर काउंसलिंग सेल के तत्वावधान में स्किल डेवलपमेंट एवं इनक्यूबेशन सेंटर के सहयोग से एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को कौशल विकास, नवाचार, उद्यमिता और स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों से अवगत करवाना रहा।
स्किल डेवलपमेंट एवं इनक्यूबेशन सेंटर की ओर से डॉ. सुधीर शर्मा और डॉ. ऋषभ शर्मा ने विद्यार्थियों को कौशल विकास, इनक्यूबेशन, उद्यमिता और रोजगार से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बदलते समय की जरूरतों के अनुसार युवाओं को अपने कौशल में निरंतर सुधार करना चाहिए। विद्यार्थियों को उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर रोजगार के साथ स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ समस्त महाविद्यालय परिवार मौजूद रहा। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. विनोद शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाले बनने के बजाय रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।