फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: यौन शोषण के आरोपी फौजी की तलाश में उधमपुर पहुंची महिला पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल पर देर रात चलाएं
विज्ञापन


आरोपी किसी सैन्य ऑपरेशन के चलते यूनिट से बाहर पाया गया
अधिकारियों ने पुलिस को दिया आश्वासन, तीन दिन में आरोपी को सौंपेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। दौलतपुर क्षेत्र में एक युवती की ओर से फौजी युवक पर लगाए यौन शोषण के आरोप के बाद महिला थाना पुलिस की टीम ने जांच तेज कर दी है। बुधवार को महिला थाना प्रभारी रूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दबिश दी। बताया जा रहा कि आरोपी युवक उधमपुर में तैनात है। इस दौरान सेना के अधिकारियों से बताया कि युवक किसी सैन्य गतिविधि के लिए यूनिट के बाहर है। इस दौरान आश्वासन दिया कि तीन दिन तक आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

युवक पर आरोप है कि सगाई करने के बाद उसने रिश्ता तोड़ दिया और फिर युवती को आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी गई। मामले में युवती ने फौजी युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दी और कहा कि आरोपी ने सगाई के बाद रिश्ता तोड़ दिया है। युवती ने बताया कि युवक ने उसके साथ तीन साल तक शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इस दौरान सगाई भी की, लेकिन फिर रिश्ता तोड़ दिया। बाद में युवती को धमकी दी कि यदि वह उसे परेशान करेगी तो उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर देगा। युवती का आरोप है कि आरोपी के पिता ने भी परिवार पर दबाव बनाया कि थाने में शिकायत दी तो वह अपनी सियासी ताकत का इस्तेमाल करेगा। युवती ने बताया कि आरोपी के पिता ने मामले को पंचायत में सुलझाने के लिए दबाव डाला। बताया जा रहा कि युवती और युवक की 24 नवंबर 2024 को सगाई हुई थी। पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत में आरोपी के रिश्तेदारों की ओर से डराने और समझौते के लिए दबाव बनाने की बात कही जा रही। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी के गिरफ्तारी वारंट हासिल कर लिए गए हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें