फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले में महिला घायल

Sat, 28 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/थानाकलां
विज्ञापन
मधुमक्खियों का हमला - फोटो : file photo
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा के गांव डोहक में मधुमक्खियों के हमले से एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। इसे नाजुक हालत में ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक सलोचना निवासी डोहक शनिवार शाम के समय अपने खेतों में काम कर रही थी कि अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने महिला पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


इसके चलते सलोचना बुरी तरह जख्मी हो गई। महिला की चीखो पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी है। चिकित्सकों की देखरेख में महिला का उपचार जारी है। उधर, डॉ. पीयूष नंदा ने बताया कि महिला का उपचार जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें