उपमंडल के तहत बैरी गांव में वृद्ध महिला ढांक से नीचे गिर गई। हादसे में महिला के सिर पर बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला को बंगाणा अस्पताल के बाद ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक रुकमणि देवी निवासी बैरी अपने मंगलवार शाम पशुओं के लिए चारा लाने गई हुई थी। घास काटते समय अचानक वृद्धा ढांक से नीचे गिर गई। हादसे में वृद्ध महिला के सिर पर गंभीर चोटें आईं। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे बंगाणा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ऊना रेफर कर दिया गया। बंगाणा थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने कहा कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।