फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते पचास फीसदी झुलसी महिला

Sat, 20 Feb 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव स्वाणा में एक एक महिला का आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। उसे गंभीर हालत में टांडा कॉलेज रेफर किया गया है। यहां चिकित्सकों की देखरेख में महिला का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम स्वाणा निवासी प्रोमिला देवी (28) रसोई में स्टोव पर खाना बना रही थी कि वह अचानक स्टोव की आग की चपेट में आकर झुलस गई। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। महिला को नाजुक हालत में सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी लाया गया, जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अ

स्पताल प्रभारी डा. रूपेंद्र ने बताया कि महिला 50 फीसदी आग से झुलस चुकी है। थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि महिला की गंभीर होने के चलते बयान दर्ज नहीं किए जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें