फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भाई को तिलक लगाने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

Thu, 12 Nov 2026 11:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। भैया दूज पर भाई को तिलक लगाने जा रही 57 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। त्यूड़ी चौक पर स्कूटी की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

स्कूटी चालक ही उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान जोगिंद्र देवी पत्नी राम किशन सैणी निवासी लोअर अरनियाला के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार जोगिंद्र देवी बुधवार को भाई दूज पर अपने भाई राम स्वरूप को तिलक लगाने त्यूड़ी चौक पहुंची थीं। बाजार से सामान खरीदने के बाद वह बहन का इंतजार करने के लिए सड़क के किनारे खड़ी थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान वहां से गुजर रही स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद स्कूटी चालक ने एक अन्य वाहन चालक की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि स्कूटी चालक को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें