फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टुल्लू पंप से करंट लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट के वार्ड-3 में करंट लगने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान संतोष कुमारी पत्नी बिंदु कुमार निवासी गगरेट के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह संतोष कुमारी अपने घर में टुल्लू पंप चला रही थीं। जैसे ही उन्होंने पंप चालू किया, उसे करंट का झटका लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गगरेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

डीएसपी वसुधा सूद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें