फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कुएं में कूदकर महिला ने दी जान, दो मासूम बेटियां हुईं अनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। उपमंडल अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठठल के वार्ड-9 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान रजनी पत्नी दिवंगत हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार रजनी के पति हरजिंदर सिंह की कुछ वर्ष पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से ही रजनी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थी और लंबे समय से तनावपूर्ण जीवन व्यतीत कर रही थी। बताया जा रहा है कि वीरवार को रजनी ने घर के समीप स्थित कुएं में अचानक छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार रजनी पहले भी एक बार इसी तरह का प्रयास कर चुकी थी। वह अपने पीछे दो मासूम बेटियों को छोड़ गई है, जिनके सिर से पहले ही पिता का साया उठ चुका था और अब मां की मौत के बाद वे पूरी तरह बेसहारा हो गई हैं। इस घटना ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और मौत के वास्तविक कारणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें