फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लकड़ी काटने का विरोध करने पर महिला से मारपीट

Tue, 26 May 2026 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। खेतों में लकड़ी काटने का विरोध करने पर एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंब क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह बीते दिन अपने खेतों की ओर गई थी। इस दौरान उसने देखा कि उसका जेठ जगीरी लाल खेतों में लकड़ी काट रहा था। महिला ने जब इसका विरोध किया और इस बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इसके बाद जब वह वापस अपने घर लौट रही थी तो रास्ते में उसके जेठ, जेठानी और उनकी पुत्रवधू ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आई हैं।

एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें