फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिला ने ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। महिला पुलिस थाने में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। जानकारी के अनुसार वंदना देवी निवासी वार्ड-एक गांव जननी डाकघर पोलियां बीत तहसील हरोली जिला ऊना ने शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2024 को हरीश कुमार निवासी धनपुर तहसील हरोली जिला ऊना के साथ हुई।
विज्ञापन

शादी के दो-तीन दिन बाद ही उसका पति हरीश कुमार और उसकी सास रचना देवी व ससुर सतपाल ने उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान करना शुरू कर दिया। महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका पति हरीश कुमार नशे का आदि है। कहा कि ससुराल वालों ने शादी से पहले रिश्ता करते वक्त यह बताया था कि उनका बेटा वकील है, जो ऊना कोर्ट व चंडीगढ़ में प्रैक्टिस करता है। जबकि, ऐसा कुछ भी नहीं है। उसका पति हरीश कुमार शराब और अन्य नशे करके हर तरह से शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान करता रहा और मना करने पर जान से मारने की धमकियां देने लगा। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें