फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बढ़ी गर्मी, स्कूल खुलने के समय में मांगा बदलाव

विज्ञापन
ऊना में दोपहर के समय स्कूल से लौटती छात्राएं।संवाद - फोटो : अंबाला शामली राजमार्ग चंडीगढ़ राजमार्ग पर जुड़ता हुआ। संवाद
विज्ञापन
अभिभावकों ने कहा -सुबह नौ बजे के बजाय आठ बजे खोले जाएं स्कूल
विज्ञापन

अधिकतर सरकारी स्कूलों में पैदल ही जाते हैं विद्यार्थी
गर्मी बढ़ने से बच्चों को दोपहर को घर लौटते समय हो रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में स्कूल खुलने का समय अभी सुबह नौ बजे का है। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। नौ बजे से ही तेज धूप पसीने छुड़ा रही है। ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने और दोपहर के समय घर लौटने में परेशानी हो रही है। अभिभावकों ने मांग उठाई है कि सुबह स्कूल खुलने का समय आठ बजे होना चाहिए।
जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड हो रहा है। सुबह आठ बजे के बाद तेज धूप परेशान करने लगी है। नौ बजे तक तो गर्म हवाओं का दौर शुरू हो जाता है। अधिकतर सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी पैदल ही स्कूल आते हैं। बच्चों को तेज धूप के बीच स्कूल पहुंचना और घर लौटना पड़ रहा है। इससे कई बच्चों का स्वास्थ्य भी खराब होने लगा है। अभिभावकों का कहना है कि सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे की समयसारिणी सर्दी के मौसम में सही है। वर्तमान में सुबह आठ बजे का समय बेहतर है। या सुबह साढ़े आठ बजे का समय भी बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से धूप का प्रकोप तेज रहता है। बच्चों को पैदल स्कूल पहुंचने में दिक्कत हो रही। हर एक अभिभावक बच्चों को स्कूल छोड़ने नहीं जा सकता। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को समयसारिणी में बदलाव करना चाहिए। -अभिभावक बलवीर चंद
निजी स्कूलों की बसें भी बच्चों को सुबह सात बजे घर से लेकर जाती हैं और नौ बजे तक आसपास के क्षेत्रों में घुमाते रहती हैं। दोपहर के समय भी यही स्थिति है। इससे बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो रहा। विभाग और प्रशासन को बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर सख्ती से नियम लागू करने चाहिए। -अभिभावक परवीन कुमार
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोम लाल धीमान ने बताया कि अभी तक स्कूलों की समयसारिणी को लेकर नया आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। प्रशासन या विभाग की ओर से कोई बदलाव किया गया तो निश्चित तौर पर उसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें