जिला ऊना और कांगड़ा की सीमा पर पड़ता है चिंतपूर्णी क्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। मोईन थाना बनने से चिंतपूर्णी और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा में सुधार हुआ है। इससे पहले चिंतपूर्णी बाजार में होने वाली घटनाओं के लिए देहरा पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग जाता था। अब मोईन पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस कार्रवाई को अंजाम दे रही है। हाल ही में रेही में बस और टैक्सी की टक्कर, चिंतपूर्णी बाजार में एक स्कार्पियो गाड़ी की ओर से दुकान को तोड़ने की घटना और चिंतपूर्णी बाजार में एक स्कार्पियो की ओर से श्रद्धालुओं को कुचलने की घटना घटी। इन सभी घटनाओं में मोईन पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। उधर, मोईन थाना बनने से चिंतपूर्णी और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा में सुधार हुआ। लोगों को अब घटनाओं के लिए तुरंत पुलिस सहायता मिल रही है। चिंतपूर्णी क्षेत्र जिला ऊना और कांगड़ा की सीमाओं में बंटा हुआ है। पहले यहां कोई घटना या वारदात होने पर कई किलोमीटर से पुलिस कर्मी आते थे। बीते दिनों सरकार की ओर से मोईन थाना खोला गया।
मोईन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि वे अपने क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोईन थाना बनने से उनकी जवाबदेही बढ़ी है। वह अपने क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।