फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण में 86 पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ चुनाव

विज्ञापन
हरोली की लोअर बढ़ेड़ा पंचायत में जीत का जश्न मनाते विजेता उम्मीदवार। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के चुनाव हुए। इसमें 86 पंचायतों के लिए चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुए। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पंचायत समिति और जिला परिषद की मत पेटियों को स्ट्रांग रूम में कड़े पहरे के बीच ले जाया गया।
विज्ञापन

मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रधान, उपप्रधान, वार्ड पंच का परिणाम रविवार देरशाम तक घोषित किए गए। उम्मीदवार और समर्थक चुनाव का परिणाम जानने के लिए कड़ाके की ठंड के बीच डटे रहे। विजयी प्रत्याशियों और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। ग्राम पंचायत ज्वार में संदीप राणा ने 450 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। जगतार सिंह महज दस वोट से चुनाव हार गए। प्रतिद्वंद्वी जगतार सिंह को 440 वोट मिले।
जिले के पांच विकास खंडों में पहले चरण में 86 पंचायतों में मतदान के लिए 131 मतदान केंद्रों में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। शाम आठ बजे के बाद प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच के चुनाव परिणाम आना शुरू हो गए। चुनाव परिणाम के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से रोकने के लिए पुलिस मौके पर मौजूद रही। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण के चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के परिणाम
पंचायत प्रधान उपप्रधान
धतोल बलविंद्र सिंह अवतार सिंह
दतवाड़ा रितु बाला
पल्लियां सीमा कुमारी रत्न चंद
मलूकपुर कमलजीत कौर
फतेहपुर विजय कुमार इकबाल सिंह
सलोह बैरी रक्षा देवी मोहिंद्र सिंह
डंगोह खुर्द शमा शर्मा बलबीर सिंह
खरोह रीटा देवी अमृत लाल
सारड़ा कविता देवी जीत सिंह
समनाल जसवीर कौर गुरदयाल सिंह
कुठारकलां अनु बाला अशोक कुमार
समूरकलां चरणजीत
पूबोवाल जसवीर कौर संदीप सिंह
गोंदपुर जयचंद अनूप अग्निहोत्री करनैल सिंह
जसाणा अनीता देवी सूरम सिंह
बडूही जगदीश राम नेक मोहम्मद
बबेहड़ ऋषि राणा राजीव कुमार
खानपुर रेखा कुमारी हरि चंद
मंदली सुनीता रघुवीर सिंह
सूरी कुलदीप कुमार अमित कुमार निर्विरोध
घंघरेट वीरेंद्र कुमार विनोद कुमार
गिंडपुर मलौण मीनाक्षी हरदेव
खरोह रीता देवी अमृत लाल
लोअर लोहार सुमन देवी कुलदीप डोगरा
चुरडू विनय कुमार चन्नण सिंह
प्रंब आरती देवी राजेश उपप्रधान
मैड़ी खास रीना देवी, सुरेंद्र कुमार
लोअर बढ़ेडा अजय कुमार तरलोक बबली
बड़ोह यशपाल सिंह दीपक डढवाल
राम नगर संजीव कुमार दीपक कुमार
दियोली पूर्ण चंद संदीप कुमार
ज्वार संदीप राणा रामपाल शर्मा
मलांगड़ महेंद्र चौहान सोनी लाल ठाकुर
डूहल भटवालां राजेश कुमार आशीष शर्मा
अजौली संदीप कपिला
पनोह कमलेश
बटूही रानी गिल
नंगल सलांगड़ी आशा देवी
लमलैहड़ी शीला देवी
छत्तरपुर दलजीत कौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें