फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट और अंब में शराब के नौ ठेके सील

Thu, 20 Oct 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
विज्ञापन
अंब में शराब की दुकान को बंद करती अाबकारी विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नियमों की उल्लंघना करने एवं करोड़ों की देनदारी के चलते आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए गगरेट और अंब क्षेत्र के नौ ठेकों को सील कर दिया है। देर शाम आबकारी विभाग के अधिकारियों ने सहायक आयुक्त यूएस राणा की अगुवाई में की कार्रवाई से ठेका कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


विभाग ने ठेकेदारों के गगरेट और अंब यूनिट के नो ठेकों को सील कर दिया है। जानकारी के मुताबिक विभाग ने अंब यूनिट के ठेकों की बिक्री 5 करोड़ की फीस पर की थी जबकि गगरेट यूनिट के ठेकों की बिक्री 5 करोड़ 51 लाख में हुई थी। अंब और गगरेट यूनिट के मालिकों ने अप्रैल से लेकर 19 अक्तूबर तक अपनी करोड़ों रुपये की फीस जमा नहीं करवाई थी। विभाग की ओर से बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद फीस को नहीं चुकाया गया।

इसके चलते विभाग को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा और वीरवार को विभाग ने कार्रवाई करते हुए उनके नौ ठेकों को सील कर दिया। इस टीम में ईटीओ संसार चंद, सुखदेव शर्मा, रामू मंडयाल एवं राकेश कुमार भी कार्रवाई के समय उपस्थित रहे। आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त उज्जवल सिंह राणा ने बताया कि विभाग ने कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए नौ ठेकों को सील किया है। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई है। उन्होंने बताया कि ठेकों पर फीस की रिकवरी के लिए इन लोगों को कई बार नोटिस किए गए थे, लेकिन हर बार नोटिसों की अनदेखी के चलते विभाग को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें