फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारों की नीतियों के खिलाफ रैली में होंगे शामिल : सेखों

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकारों की नीतियों के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से राज्य भर में निकाले जा रहे जत्था मार्च का शनिवार देर शाम यहां पहुंचने पर मोहल्ला राज नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जत्थे के साथ आए नेताओं ने जनसभा को संबोधित भी किया। जत्थे का नेतृत्व सीपीआई (एम) के राज्य सचिव कॉमरेड सुखविंदर सिंह सेखों, सचिवालय सदस्य मेजर सिंह भीखीविंड और जतिंदर पाल सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर कॉमरेड सुखविंद्र सिंह सेखों ने कहा कि सीपीआई(एम) की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली निकाली जा रही है। इस रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने 11 मार्च से जत्था मार्च की शुरुआत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार मेहनतकश वर्ग पर लगातार हमले कर रही है। मजदूर विरोधी चार लेबर कोड बनाकर कॉरपोरेट घरानों के लिए मजदूरों की लूट का रास्ता साफ कर दिया गया है। इस मौके पर राज्य सचिवालय सदस्य कॉमरेड जतिंदर पाल सिंह, मेजर सिंह भीखीविंड, जिला सचिव बजिंदर पंडित, सुरजीत सिंह ढेर, सतनाम सिंह, राकेश बाली कलसेड़ा, जसविंदर सिंह भंगल, रजिंदर सिंह डोड, सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें