फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करेंगे : गौतम

विज्ञापन
जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भिंड के दौरान स्रोत पार्टी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। नवनियुक्त ज़िला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष देशराज गौतम ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जिले की राजनीतिक, संगठनात्मक और विकासात्मक परिस्थितियों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
भेंट के दौरान देशराज गौतम ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि ऊना जिले में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा, ताकि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच सके। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में ऊना ज़िले की पांचों विधानसभा सीटें कांग्रेस पार्टी की झोली में डालने के लिए संगठन पूरी ताकत और एकजुटता के साथ कार्य करेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे। देशराज गौतम हिमाचल प्रदेश में खादी आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले, सादगी और सिद्धांतों की राजनीति करने वाले वरिष्ठ नेता हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी में टिकट न मिलने जैसी परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने गांधीवादी विचारों और मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। ज़मीन से जुड़े रहकर उन्होंने वर्षों तक संगठन और समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें