फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैहतपुर बसदेहड़ा नप का किसके सिर सजेगा ताज, निर्णय होगा आज

Thu, 25 Jun 2026 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा को 25 जनू को अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद मिलने जा रहे हैं। इस संबंध में 11 बजे चर्चा होगी। खास बात यह कि स्थानीय नगर परिषद में इन दोनों पदों पर महिलाओं को नियुक्त किया जा सकता है। क्योंकि नगर परिषद में जीत दर्ज करवाने वाली अधिकतर महिलाएं हैं और सभी भाजपा समर्थित हैं।
विज्ञापन

महज दो पुरुष पार्षद ही जीत कर आए हैं, जो कांग्रेस पार्टी से हैं। लिहाजा अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के दोनों पद महिलाओं के हिस्से आने वाले हैं। पहली बार जीत हासिल करने वाली वार्ड दो की महिला पार्षद मीना कुमारी के सिर अध्यक्ष का ताज सज सकता है। उपाध्यक्ष की कमान किस महिला पार्षद को मिलेगी, इस बाबत भी नाम लगभग तय हो चुका है, जिसका एलान आज होगा।
पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बार किसी भी वार्ड से किसी पुरुष पार्षद के चुनकर न आने के चलते दोनों ही अहम पदों का जिम्मा महिलाओं के हिस्से आने वाला है। वार्ड दो की पार्षद मीना कुमारी तथा वार्ड छह की पार्षद सरोज देवी के नाम इन दोनों पदों के लिए अहम माने जा रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि चुने हुए भाजपा पार्षदों से चर्चा के बाद आज दोनों ही प्रमुख पदों पर ताजपोशी होगी। इस अवसर पर भाजपा विधायक सतपाल सत्ती भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें