फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मकान पर गिरा सफेदे का पेड़, बड़ा हादसा टला

Wed, 24 Apr 2024 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब में सड़क किनारे बड़े पेड़ मकानों और दुकानों के लिए बने खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब(ऊना)। अंब में राष्ट्रीय उच्च मार्ग के किनारे एक मकान पर सफेदे का पेड़ गिर गया, जिसमें लोगों का बाल-बाल बचाव हो गया। सड़क किनारे के बड़े पेड़ आसपास के मकानों और दुकानों के लिए खतरे का सबब बन गए हैं। विशेष रूप से ऐसे पेड़ जो कि बहुत ज्यादा बड़े हैं और एक तरफ झुके हुए हैं।
ऐसी ही एक घटना मंगलवार दोपहर को उस समय घटी, जब एनएच-3 अंब नादौन के किनारे विद्युत सब स्टेशन के निकट सड़क किनारे एक सफेदे के पेड़ का भारी भरकम तना अचानक टूटकर पास के मकान पर जा गिरा। जहां तना गिरा, वहीं साथ ही एक चाय की दुकान भी है। इसके सामने अकसर गाड़ियां खड़ी रहती थीं और लोग भी खड़े होते थे, लेकिन सौभाग्यवश जब पेड़ का तना मकान पर गिरा। उस वक्त वहां कोई वाहन नहीं था और आसपास लोग भी काफी दूरी पर थे। अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान और दुकान के मालिक दिनेश कुमार पुत्र मदन गोपाल ने बताया कि कोई आंधी तूफान नहीं चला और न कोई तेज हवा चली। इसके बावजूद उसके घर के सामने एनएच किनारे सफेदे के पेड़ की एक भारी भरकम शाख उनके दुकान के पास ही मकान पर आ गिरी। इस कारण उसके घरों के लिए आ रही बिजली की तारें भी चपेट में आ गईं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि ऐसे पेड़ों की पहचान कर उन्हें कटवाया जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।
सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें