फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गेहूं का 15 दिसंबर और आलू की फसल का 31 तक होगा बीमा

Tue, 03 Dec 2024 04:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
फसल बीमा सप्ताह के दौरान ग्रामीणों के साथ विभागीय अ​धिकारी। -स्रोतः विभाग
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में आठवां फसल बीमा सप्ताह सात दिसंबर तक मनाया जा रहा है, जिसके तहत किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मौसम आधारित फसल बीमा योजना की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलभूषण धीमान ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे 15 दिसंबर तक गेहूं और 31 दिसंबर तक आलू की फसल का बीमा जरूर कराएं, ताकि मौसम की विपरीत परिस्थितियों से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि ऊना और हरोली ब्लॉक के आलू उत्पादकों की फसल का बीमा कृषि बीमा कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के तहत किसानों को प्रति कनाल केवल 25 रुपये का प्रीमियम भरना होगा, जिसके बदले 5000 रुपये की बीमा सुरक्षा दी जाएगी।
कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलभूषण ने बताया कि वर्ष 2022 में 34.30 लाख रुपये के प्रीमियम पर 1.60 करोड़ रुपये का क्लेम वितरित किया गया, जबकि 2023 में 84.95 लाख रुपये के प्रीमियम पर 3.85 करोड़ रुपये का क्लेम दिया गया। उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि फसल बीमा योजना प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी किसान समय पर अपनी फसलों का बीमा करवाएं और इस योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


किसान ऐसे करवा सकते हैं बीमा
अऋणी किसान नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीनी फर्द, फसल बुआई प्रमाण पत्र, और ठेके पर खेती करने वालों के लिए हलफनामा प्रस्तुत कर बीमा करवा सकते हैं। वहीं ऋणी किसान की फसल का बीमा संबंधित बैंक शाखा द्वारा स्वचालित रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें