ऊना में भयंकर गर्मी के चलते धूप से बचने के लिए छाता लेकर जातीं युवतियां। संवाद
- फोटो : Una
ऊना। जिले में भीषण गर्मी के बीच दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। मई माह में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हालत यह है कि 11:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक तेज धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
जिले में फिलहाल गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने के आसार नहीं है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग पहाड़ का रुख कर रहे हैं। जिले में शुक्रवार को अधिकतम पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम पारा 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर को गर्म हवाओं ने दोपहिया वाहन चालकों को परेशान कर दिया। वहीं, लोगों की आवाजाही भी इसी वजह से कम रही। मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। ऐसे में राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उधर, सीएमओ डॉ. मंजू बहल ने बताया कि मौसम के कड़े तेवर के बीच लोग एहतियात बरतें। पेयजल अधिक पीएं। धूप में बाहर निकलने से पहले छाता जरूर लें। अधिक गर्मी होने पर सिर पर गीला कपड़ा रखें।
मां की ममता के आगे कुछ नहीं... ऊना में भयंकर गर्मी के चलते धूप से बचाने के लिए नन्हें बच्चे को अपने द?- फोटो : Una