फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 10.4 एमएम बारिश से सुहावना हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत

Mon, 28 Sep 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ढलते सूरज की सुनहरी आभा में नहाया ऊना, ऊना में दिन भर हुई बारिश के बाद शाम ने बिखेरी खूबसूरती क
विज्ञापन
ऊना। जिले में सोमवार को हुई 10.4 एमएम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई। इससे पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। बारिश के बाद शहर में मौसम सुहावना बना रहा और लोगों ने ठंडे मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन

सोमवार को ऊना का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के चलते दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। बाजारों में भी बारिश का असर देखने को मिला और सामान्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही कुछ कम रही। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों और बागवानों के लिए भी मौसम में बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बारिश के बाद खेतों और आसपास के इलाकों में नमी बढ़ी है। मौसम के सुहावना होने से शाम के समय लोगों की आवाजाही भी बढ़ी। आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव रहने की संभावना के चलते लोगों की नजरें आसमान पर टिकी हैं। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

ढलते सूरज की सुनहरी आभा में नहाया ऊना, ऊना में दिन भर हुई बारिश के बाद शाम ने बिखेरी खूबसूरती क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें