फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एमसी पार्क में रोका जाएगा जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के मुख्य एमसी पार्क में बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। इससे पार्क में रोजाना सैर और खेलने के लिए आने वाले बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर नगर परिषद की तरफ से जल भराव की समस्या खत्म करने के लिए निकासी नालियों को चौड़ा करने का काम शुरू किया जाएगा। यह प्रक्रिया आगामी माह में शुरू हो जाएगी। शहर के सबसे प्रमुख एमसी पार्क में व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए नगर परिषद जल्द कार्य शुरू करेगी। पार्क में जिस स्थान पर पानी जमा रहता है, उसकी उचित निकासी की व्यवस्था की जाएगी। वर्तमान में पार्क में पानी की निकासी के लिए जो नालियां बनाई गई हैं, वे पुरानी और छोटी हैं। ऐसे में अधिक बारिश होने पर काफी देर तक पानी पार्क में ही जमा रहता है। इस दौरान पार्क में फिसलन का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में पार्क में खेलते समय फिसलने से चोट भी लग सकती है। पार्क में जिन स्थानों पर बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं, उन स्थानों पर पानी रुकने के कारण कीचड़ भर जाता है। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए निकासी नालियों को चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा जिन जिन स्थानों पर पानी जमा होता है वहां पर जगह की लेवलिंग कर पानी निकालने की उचित व्यवस्था की जाएगी। इस काम को नगर परिषद आगामी माह से शुरू करेगी।
विज्ञापन


एमसी पार्क के जल भराव को रोकने के लिए उचित व्यवस्था बनाई जाएगी। इसे लेकर योजना तैयार की जा रही है। आगामी माह से इस पर कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। -ई. ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें