फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जलभराव से मिलेगी राहत, नगर निगम ने नाले के लिए चिह्नित की जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात में जलभराव के चलते हुए नुकसान के बाद उठाया कदम
विज्ञापन


टक्का रोड पर होने वाले जलभराव का भी निकाला जाएगा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। उद्योग विभाग कार्यालय के समीप नाले के चैनलाइजेशन के लिए स्थान चयनित कर लिया गया है। वहीं, टक्का रोड पर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है। फ्रेंड्स कॉलोनी में हर वर्ष होने वाले जलभराव की परेशानी को दूर करने के लिए भी कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके तहत कॉलोनी के समीप बने नालों को चौड़ा किया जाएगा और चैनलाइजेशन कर बरसाती पानी को पाइपों के माध्यम से लालसिंगी खड्ड तक पहुंचाया जाएगा, ताकि कॉलोनी व आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा न हो। हर बरसात में शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन जाती है।
बीती बरसात में चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई स्थानों पर पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए एनएच पर चक्का जाम भी किया था। अब नगर निगम ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास शुरू कर दिए हैं। उम्मीद है कि अगली बरसात से पहले स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

काम शुरू करने के लिए मांगी मंजूरी
जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम की ओर से प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। विभाग की मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए सफाई कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि बारिश के दौरान नाले ओवरफ्लो या अवरुद्ध न हों और पानी की निकासी सुचारु रूप से होती रहे।
विज्ञापन


नगर निगम की तरफ से जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। अब मंजूरी का इंतजार है। समस्या का निपटारा जल्द किया जाएगा। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें