फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में बारिश से जगह-जगह जलभराव, गुस्साए लोगों ने सड़क की बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में रविवार रात हुई बारिश के बाद कुछ जगह जलभराव हो गया। पानी ने घरों, दुकानों और महिला पुलिस थाना में घुसकर कहर बरपाया। सुरजेड़ा में एक परिवार के लोगों और चलोला में भड़के दुकानदारों ने कुरियाला झंबर सड़क बंद कर दी। इसके बाद प्रशासन जागा और पुलिस के साथ इसे खुलवाया। प्रभावित जगहों एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने दौरा किया और लोगों को समझाया।
विज्ञापन

ऊना के साथ लगती झंबर पंचायत के सुरजेड़ा में सोमवार सुबह एक नाले के ब्लॉक होने से एक पुराने घर में पानी घुस गया। इससे वहां काफी नुकसान है। गुस्साए परिवार ने सोमवार सुबह करीब चार घंटे तक सड़क को बंद रखा। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर डॉ. निधि पटेल और पुलिस मौके पर पहुंची।
उन्होंने लोगों को समझाया और सड़क को यातायात के लिए खुलवाया। उन्होंने इस मामले में स्थायी समाधान के लिए भी प्रधान को कहा। इसी तरह सोमवार सुबह जिला मुख्यालय के साथ लगते मनोहर मार्केट चलोला में भी पानी ने खूब कहर बरपाया। यहां पानी दुकानों में घुस गया। इससे दुकानदारों को नुकसान हुआ। ये देखकर दुकानदार भड़के और सड़क को बंद कर दिया। इससे यातायात ठप हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क को यातायात के लिए खुलावाया। पानी से हुए नुकसान से दुकानदार खफा दिखे। एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने मौके का दौरा कर दुकानदारों को शांत करवाया और स्थायी समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय ऊना में महिला पुलिस थाना में भी सोमवार सुबह जलभराव हो गया। थाना के बाहर करीब दो फुट तक पानी भर गया। थाने के अंदर भी पानी ने कहर मचाया। यहां अग्निशमन विभाग की टीम ने पानी को बाहर निकालने में मदद की। थाने में तैनात कर्मियों ने भी कड़ी मशक्कत कर पानी को बाहर निकाला।
अजनौली में भी जलभराव हो गया। एसडीएम सदर डॉ. निधि पटेल ने बताया कि जलभराव वाली जगहों पर दौरा कर लोगों को समझाया। उन्होंने बताया कि पानी की उचित निकासी के लिए निजी भूमि के कारण भी दिक्कतें आ रही है। जो भी ब्लॉक नाले थे उन्हें खुलवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें