फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहरवासियों को राहत, अब रात नहीं सभी वार्डाें में दिन में ही आएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर...
विज्ञापन

कंपनी ने सात एमएलडी का नया टैंक तैयार होने के बाद चौड़ा मैदान जोन के कई वार्डाें में बदली पेयजल व्यवस्था
छोटे टैंक होने के कारण कच्चीघाटी, घोड़ाचौकी, चक्कर, समरहिल, टुटू, मज्याठ में रात को आता था पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के चौड़ा मैदान जोन के पांच वार्डाें के हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इन इलाकों के लोगों को अब शहर के बाकी वार्डाें की तर्ज पर दिन के समय पीने के पानी की आपूर्ति मिलेगी। कंपनी ने इस जोन की पेयजल व्यवस्था में बदलाव करते हुए लोगों को राहत दे दी है। इनकी पेयजल आपूर्ति की टाइमिंग में बदलाव करने का फैसला लिया गया है।
शहर के चौड़ा मैदान जोन के तहत कच्चीघाटी, घोड़ाचौकी, चक्कर, बालूगंज, टुटू, मज्याठ और समरहिल इलाके में पानी की आपूर्ति होती है। यहां छोटे जल भंडारण टैंक होने के कारण एक साथ पूरे वार्ड में पानी की आपूर्ति देने में दिक्कत आती थी। पूरे वार्ड में पानी देने के लिए बार-बार टैंक को रिज टैंक से भरना पड़ता था। इसके चलते ज्यादातर समय इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति रात को ही हो पाती थी। कई बार रात 11:00 तो कभी 2:00 बजे भी पानी की आपूर्ति होती थी। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पार्षद भी इस समस्या को कई बार नगर निगम सदन में उठा चुके थे। कंपनी का कहना है कि पीटरहॉफ में सात एमएलडी यानि 70 लाख लीटर पेयजल क्षमता वाला टैंक तैयार है। इसकी पिछले दो माह में चल रही टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है। यह सफल रही है। इसके बाद अब इन सभी इलाकों को नए टैंक से पानी की आपूर्ति देनी शुरू कर दी है। इससे हर वार्ड के सभी इलाकों में एक ही समय में पानी की आपूर्ति देना संभव हुआ है। इसलिए अब दिन के समय ही पानी देने को कहा गया है।
विज्ञापन



अभी तीसरे दिन मिल रहा पानी
इन इलाकों में अभी कंपनी एक दिन छोड़कर यानि तीसरे दिन पेयजल आपूर्ति दे रही है। कुछ वार्डाें में रोज भी पानी दिया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यदि परियोजनाओं से पानी की आपूर्ति सुचारु रहती है तो इसी हफ्ते से संजौली और छोटा शिमला की तर्ज पर इस जोन में भी नियमित आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन




टाइमिंग बदली, लोगों को मिलेगी राहत : एजीएम
चौड़ा मैदान जोन के कई इलाकों में अब नए टैंक से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी है। यहां पेयजल आपूर्ति की टाइमिंग भी लोगों की मांग के अनुसार दिन के समय की गई है। परियोजनाओं से सामान्य आपूर्ति होने पर शाम 8:00 बजे से पहले सभी इलाकों में पानी देना सुनिश्चित किया जा रहा है।

-विनोद नेगी, एजीएम पेयजल कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें