फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर अस्पताल में पानी के सैंपल फेल

Sun, 13 Mar 2016 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
नल से निकला गंदा पानी - फोटो : dirty water
विज्ञापन
नगर पंचायत दौलतपुर चौक के अस्पताल में लगाए गए नल के पानी के सैंपल फैल हो गए हैं। इसका खुलासा टांडा मेडिकल कॉलेज की लैब में जांच के बाद हुआ है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरे के बादल मंडराने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिमला सहित प्रदेश में पीलिया के कई मामले सामने आए हैं, जिससे आईपीएच विभाग सहित पूरा प्रशासन अलर्ट हो गया है। लेकिन, अब दौलतपुर अस्पताल जहां हर पल मरीजों का जमावड़ा लगा रहता है, वहां पानी के सैंपल फेल होने से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जिस नल के सैंपल फेल हुए हैं, अस्पताल में उक्त नल में ही 24 घंटे नियमित सप्लाई रहती है।

अस्पताल में उपचाराधीन मरीज और उनके साथ आए तीमारदार इसी नल के पानी का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा अस्पताल के आसपास के दुकानदार भी यहीं से पानी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो सकता है। साथ ही दौलतपुर चौक में भी पीलिया जैसी बीमारी दस्तक दे सकती है। आईपीएच विभाग ने दौलतपुर चौक में तीन अलग-अलग जगह के सैंपल लेकर इनकी गुणवत्ता की जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन


दौलतपुर अस्पताल के हेल्थ सुपरवाइजर पवन कुमार ने पेयजल सैंपल फेल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिस नल के सैंपल फेल हुए हैं, वह अस्पताल के गेट के पास ही लगाया गया है। इस नल में 24 घंटे पानी की नियमित सप्लाई होने के कारण अधिकतर लोग यहीं से पीने का पानी इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज में पानी की जांच करने के बाद पानी के सैंपल फेल पाए गए हैं। इस बाबत उन्होंने सीएमओ, बीएमओ एवं नपं दौलतपुर चौक को उचित कार्रवाई के लिए सूचना दे दी है।
शौचालय से दूर लगेगा नल : एसडीओ
आईपीएच विभाग के एसडीओ होशियार सिंह ने बताया कि जिस नल के सैंपल फेल हुए हैं, वह शौचालय के समीप है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इसी वजह से या गंदी नाली से पाइप गुजरने से पानी के सैंपल फेल हुए हों। एसडीओ ने कहा कि इस नल को शौचालय से दूर लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे लोगों को साफ-सुथरा पानी मिल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें