फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में पानी को लेकर हाहाकार

Fri, 20 May 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
विज्ञापन
टैंकर से पानी भरते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पानी की सप्लाई न आने के कारण लोग तपती गर्मी में पानी को तरस रहे हैं। आलम यह है कि चिंतपूर्णी के साथ लगते आधा दर्जन गांवों में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। लेकिन विभाग और स्थानीय प्रशासन पानी के प्रबंध के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं कर पाया है। स्थानीय लोगों अजय कुमार, राज कुमार, राकेश और विपिन ने बताया कि कई दिन से पेयजल सप्लाई ठप रहने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते उन्हें मजबूरन पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आईपीएच विभाग के एसडीओ अश्वनी धीमान ने कहा कि पंप में खराबी आने के कारण पानी की सप्लाई नहीं दी जा सकी है। पंप को दुरुस्त करने के लिए मेकेनिक को बुलाया गया है। जल्द समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें