फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडुहा में घरों व खेतों में घुसा पानी, मक्की फसल को भी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। सोहारी सड़क पर नाली नहीं बनने से बारिश का पानी बडुहा के घरों में घुस गया। सड़क के किनारे पानी निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं है। इस कारण खेतों में भी पानी घुसा और तबाही मचाई।
विज्ञापन

बडुहा गांव के गुरुदेव सिंह के बरामदे में पानी भर गया और मशीन को नुकसान पहुंचा। मदन लाल और सुरेंद्र कौर के घर में पानी भी घुस गया है। देर रात भारी बारिश से मक्की की फसल को भी नुकसान हुआ है। रामनगर गांव में भी सड़क पर पानी की निकासी का प्रबंध नहीं होने से भूमि कटाव हो रहा है।
ग्रामीण में सुरेश कुमार, अंकुश कुमार और पवन कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी इस समस्या के बारे में बार-बार अवगत करवाया गया, लेकिन इस समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह से आग्रह किया है कि इस समस्या का समाधान जल्द करवाया जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग एसडीओ जोल मोहिंदर सिंह भाटिया ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में आया है। जल्द सड़क के किनारे कच्ची नाली बना दी जाएगी और बरसात खत्म होने के बाद पक्की नाली का भी प्रावधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें