फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट अस्पताल की छत से टपकता पानी बना मरीजों की परेशानी

Tue, 04 Aug 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
गगरेट: सोमवार को हुई बारिश के बाद गगरेट सिविल अस्पताल के पुराने भवन की बदहाल स्थिति, छत से टपकत
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा करने वाले गगरेट सिविल अस्पताल की मौजूदा तस्वीर बरसात में चिंता बढ़ाने वाली सामने आई है। सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद अस्पताल के पुराने भवन की कई जगह से छत टपकने लगी। वार्डों और अन्य हिस्सों में बारिश के पानी को रोकने के लिए बर्तन रखने पड़े। अस्पताल भवन की यह स्थिति मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए परेशानी का कारण बनी रही।
विज्ञापन


पुराने भवन की हालत लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। बरसात के दौरान छत से पानी रिसने, सीलन और अन्य समस्याओं के कारण मरीजों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को असुविधा झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर लोग उपचार और राहत की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहां भवन की खराब हालत व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
हालांकि गगरेट अस्पताल के लिए नया भवन तैयार किया जा रहा है लेकिन कुछ शेष कार्यों और बजट की कमी के चलते इसे अभी पूरी तरह शुरू नहीं किया जा सका है। इसके कारण स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन अभी पुराने भवन से ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीएमओ गगरेट डॉ. पंकज पराशर ने बताया कि नया अस्पताल भवन लगभग तैयार हो चुका है और कुछ अंतिम कार्य ही शेष है। उन्होंने कहा कि भवन शुरू होने के बाद यह क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के बाद जिले का प्रमुख आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा।
वहीं लोक निर्माण विभाग गगरेट के एसडीओ राजिंदर सिंह ने बताया कि भवन निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि बजट की कमी के कारण कुछ कार्य लंबित है। जैसे ही आवश्यक धनराशि उपलब्ध होगी, शेष कार्यों को पूरा कर भवन को पूरी तरह तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें