हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने मनाया तीज पर्व
छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा सबका मन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमोत्कर्ष महिला मंच एवं संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को तीज पर्व हर्षोल्लास और सांस्कृतिक धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी सुलोचना देवी रही, जबकि अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षिका एवं समाजसेवी नीलम अग्निहोत्री ने की। कार्यक्रम में इन्नर व्हील क्लब ऊना की अध्यक्ष शोभा सोनी, सचिव अमरजीत बबली तथा वरिष्ठ सदस्य कमला कंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। संस्थान की छात्राओं की ओर से प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। संस्थान की 12 छात्राओं ने मिस तीज प्रतियोगिता में भाग लिया और आकर्षक रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वृंदा ने ‘मिस तीज’ का खिताब जीता, जबकि चांद प्रथम रनरअप और यशिका देवी द्वितीय रनरअप रहीं। इसके अतिरिक्त विशेष उपाधियां भी प्रदान की गईं। अमनदीप कौर मिस ब्यूटीफुल स्माइल, नीरू मिस ब्यूटीफुल आइज़, सिमरनजीत कौर मिस ग्लोइंग स्किन की उपाधि दी गई। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने विजेताओं को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं भी करवाई गईं।
मेहंदी प्रतियोगिता में हर्ष (प्रथम), नवनीत कौर (द्वितीय), प्रिया (तृतीय), रंगोली में नीता (प्रथम), वृंदा (द्वितीय), तनिशा (तृतीय), मालपुड़े प्रतियोगिता में तनिशा (प्रथम), हरसिमरन कौर (द्वितीय), अमनदीप कौर (तृतीय), दही-भल्ला प्रतियोगिता में नरिंद्र कौर (प्रथम), हर्ष (द्वितीय), रमा कुमारी (तृतीय), पतेहड़ प्रतियोगिता में नीता कुमारी (प्रथम), दिव्या शर्मा (द्वितीय), यशिका (तृतीय) खीर प्रतियोगिता में नरिंद्र कौर (प्रथम), नीता कुमारी (द्वितीय), तनिशा (तृतीय) स्थान पर रहीं।
प्रशिक्षण पूर्ण करने पर 118 छात्राओं को दिए प्रमाण पत्र
कार्यक्रम के अंत में कटिंग, टेलरिंग एवं फैशन डिजाइनिंग हबी कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर 118 छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह सम्मान मुख्य अतिथि सुलोचना ठाकुर और कार्यक्रम अध्यक्ष नीलम अग्निहोत्री की ओर से प्रदान किया गया।