फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंचायतीराज संस्थाओं के लिए 396 मतदान केंद्रों में तीन चरणों में होगा मतदान

Mon, 18 May 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव
विज्ञापन

जिले की 249 पंचायतों में कुल 3,79,459 मतदाता, 1,91767 पुरुष और 1,87,689 महिला मतदाता
प्रधान पद के 849, उपप्रधान पद के 930 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिले की 249 ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज संस्थाओं के सामान्य चुनाव 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनाव संबंधित पूर्वाभ्यास करवाए जा रहे हैं ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

डीसी ने बताया कि जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए 45, पंचायत समिति की 107 सीटों के लिए 416, जबकि 249 पंचायतों के लिए प्रधान पद के 849, उपप्रधान पद के 930 तथा वार्ड सदस्य पद के 1809 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

वहीं, जिला पंचायत अधिकारी ऊना श्रवण कुमार ने बताया कि ऊना जिला की 249 पंचायतों में कुल 3,79,459 मतदाता हैं जिनमें 1,91767 पुरुष मतदाता और 1,87,689 महिला मतदाता तथा 3 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मतदान प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए जिला में कुल 396 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

किस पंचायत में कब डलेंगे वोट

अंब उपमंडल : अंब में प्रथम चरण में 26 मई को घंघरेट, गिंडपुर मलौन, खरोह, डूहल बटवाला, लोहारा लोअर, प्रम्ब, धंधड़ी, सूरी, सिद्ध चलेहड़, कटौहड़ खुर्द, स्तोथर, चौआर, रपोह मिसरां, अंदौरा लोअर, मैड़ी खास, लोहारां अप्पर, धुसाड़ा, लडोली और नैहरी नौरंगा पंचायत में मतदान करवाए जाएंगे। साथ ही, घंघरेट पंचायत की मतगणना रावमापा घंघरेट, गिंडपुर मलौन की रावमापा गिंडपुर मलौन, खरोह की रामापा खरोह, डूहल बटवाला की राउपा धलवाड़ी, लोहारा लोअर की राप्रापा अम्बा दा पधर, प्रम्ब की रावमापा सलोई, धंधड़ी की राउपा धंधड़ी, सूरी की रावमापा सूरी, सिद्ध चलेहड़ के वार्ड 1 से 2 की राप्रापा सिद्ध चलेहड़, वार्ड 3 की सामुदायिक(आंगनबाड़ी) और वार्ड 4 से 5 की सामुदायिक केंद्र(नया), कटौहड़ खुर्द की पब्लिक सराये नजदीक पंचायत घर कटौहड़ खुर्द, स्तोथर की रामापा स्तोथर, चौआर की रामापा चौआर, रपोह मिसरां की रावमापा रपोह मिसरां, अंदौरा लोअर की राप्रापा अंदौरा लोअर, मैड़ी खास की राउपा मैड़ी खास, लोहारा अप्पर की राउपा किन्नू, धुसाड़ा की रावमापा धुसाड़ा, लडोली के वार्ड 1 से 3 की की राप्रापा लडोली और वार्ड 4 से 7 की रामापा लडोली तथा नैहरी नौरंगा की रावमापा नैहरी नौरंगा में की जाएगी।
- द्वितीय चरण में 28 मई को धर्मशाला महंता खास, बधमाणा, नारी चिंतपूर्णी, डूहल बंगवाला, भगड़ा, अम्ब टिल्ला, चुरूडू, पोलियां पुरोहितां, घेवट बेहड़, कुठियाड़ी, दिलवां, राजपुर जस्वां, त्याई, कलरूही, बेहड़ जस्वां, मुबारिकपुर, भैरा, टकारला और कुठेड़ा खैरला में मतदान होंगे। मतदान के बाद धर्मशाला महंता खास पंचायत की मतगणना रावमापा धर्मशाला महंता खास, बधमाणा की रामापा बधमाणा, नारी चिंतपूर्णी की रामापा नारी चिंतपूर्णी, डूहल बंगवाला की राप्रापा डूहल बंगवालां, भगड़ा की राप्रापा लोहारा(जिजर), अम्ब टिल्ला की राप्रापा कनियारी, चुरूडू की रावमापा चुरूडू, पोलियां पुरोहितां के वार्ड 1 से 2 की राप्रापा पोलिया परोहितां और वार्ड 3 से 5 की राप्रापा, रावमापा पोलिया परोहितां, घेवट बेहड़ के वार्ड 1 से 4 की राप्रापा घेवट बेहड़ और वार्ड 5 की सराय भवन घेवट बेहड़, कुठियाड़ी की राप्रापा कुठियाड़ी, दिलवां की राप्रापा दिलवां, राजपुर जस्वां की राउपा घगोह, त्याई के वार्ड 1 से 3 की रावमापा चक सराये और वार्ड 4 से 7 की राप्रापा चक सराये, कलरूही की रावमापा कलरूही, बेहड़ जस्वां की रावमापा बेहड़ जस्वां, मुबारिकपुर की रावमापा मुबारिकपुर, भैरा के वार्ड 1 से 4 तक राप्रापा(मध्य) भैरा और वार्ड 5 से 7 तक रामापा (मध्य) भैरा, टकारला की रावमापा टकारला, कुठेड़ खैरला के वार्ड 1 से 4 की राप्रापा कुठेड़ा खैरला अप्पर और वार्ड 5 से 9 की मतगणना सहकारी भवन कुठेड़ा खैरला में की जाएगी।
-तीसरे चरण में 30 मई को ज्वाल, भटेड़, छपरोह, धर्मशाला महंता, मंधोली, सपौरी, हम्बोली, नंदपुर, सारड़ा, बदाऊं, सेरी, कोहाडछन्न, ज्वार, शिवपुर, जबेहड़, अंदौरा अप्पर, दियाड़ा, कटौहड़ कलां और ठठल में मतदान होंगे। ज्वाल पंचायत की मतगणना राप्रापा ज्वाल, भटेड़ की राउपा भटेड़, छपरोह की ग्राम पंचायत सामुदायिक केंद्र छपरोह, धर्मशाला महंता की रामापा हरिजनां (धर्मशाला महंता), मंधोली की रामापा मथेड़, सपौरी की राप्रापा सपौरी, हम्बोली की रामापा हम्बोली, नंदपुर की राप्रापा नंदपुर, सारड़ा की रावमापा चाहबाग, बदाऊं की राप्रापा बदाऊं, सेरी के वार्ड 1 से 3 की राप्रापा बहेड़ी और वार्ड 4 से 5 की राप्रापा सेरी, कोहाडछन्न की राप्रापा कोहाडछन्न, ज्वार की रावमापा ज्वार, शिवपुर के वार्ड 1 से 4 की राप्रापा शिवपुर और वार्ड 5 से 7 की रामापा शिवपुर, जबेहड़ की राउपा जबेहड़, अंदौरा अप्पर की रावमापा अंदौरा लोअर, दियाड़ा की रावमापा दियाड़ा, कटौहड़ कलां के वार्ड 2 से 5 की राप्रापा कटौहड़ कलां और वार्ड 1, 6 व 7 की महिला मंडल कटौहड़ कलां तथा ठठल के वार्ड 1, 2, 5 व 7 की रावमापा ठठल और वार्ड 3, 4, 6, 8 व 9 की राप्रापा ठठल में मतगणना की जाएगी। उपमंडल अंब के तहत सभी जिला परिषद वार्डों और पंचायत समितियों की मतगणना 31 मई को राजकीय महाविद्यालय अंब में सुबह 9 बजे से शुरू की जाएगी।


उपमंडल बंगाणा का वोटिंग शेडयूल
उपमंडल बंगाणा की अम्बेहड़ा धरीज , कठोह, चौकी खास, जसाना, जोल, टीहरा, टांडा, तनोह, धतोल, पल्लियां, बडूही, मंदली, डोहक, लठियाणी, हटली केसरू, डोहगी, पिपलू और सुकडियाल पंचायत के मतदान 26 मई को होंगे। अम्बेहड़ा धीरज, कठोह, चौकी खास, जसाना, जोल और टीहरा पंचायतों की मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में होगी। टांडा की रावमापा सन्हाल, तनोह की संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय धतोल की राप्रापा धुंदला, पल्लियां, बडूही, हटली केसरू और मंदली की संबंधित पंचायत कार्यालय, डोहक की राप्रापा डोहक और लठियाणी की संबंधित पंचायत कार्यालय, डोहगी की एसडी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय डोहगी, पिपलू और सुकडियाल पंचायत की मतगणना संबंधित पंचायत कार्यालय में की जाएगी।

-दूसरे चरण में 28 मई को ग्राम पंचायत धुंदला, मलांगड़, अरलूखास, करमाली, ढियुंगली, थानाकलां, घुघन ककराना, दोबड़, प्रोइयां कलां, बुधान, बैरियां, बोहरू, मोमन्यार, बौल, रायपुर और सोहारी में मतदान होंगे। धुंधला, मलांगड़, अरलूखास, करमाली, ढियुंगली और थानाकलां पंचायतों की मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में होगी। घुघन ककराना की राप्रापा ककराना, दोबड़, प्रोइयां कलां, बुधान, बैरियां, बोहरू और मोमन्यार की संबंधित पंचायत कार्यालय, बौल की राप्रापा जोगीपंगा तथा रायपुर और सोहारी पंचायतों की मतगणना संबंधित पंचायत कार्यालय में होगी।

-तीसरे चरण में 30 मई को ग्राम पंचायत खरयालता, डीहर, चंगर, चुल्हड़ी, चमियाड़ी, चौली, छपरोह कलां, टकोली, थहड़ा, धनेत, पलाहटा, बल्ह, बल्ह खालसा, बुढवार और सिहाणा में मतदान होंगे। खरयालता, डीहर, चंगर, चुल्हड़ी, चमियाड़ी, चौली, छपरोह कलां, टकोली, थहड़ा, धनेत, पलाहटा, बल्ह, बुढवार और सिहाणा पंचायतों के मतदान की मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय तथा बल्ह खालसा की राप्रापा चंगर(मकरैड) में की जाएगी। उपमंडल बंगाणा के जिला परिषद वार्डों और पंचायत समितियों के मतदान की मतगणना 31 मई को सुबह 9 बजे से अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में की जाएगी।

उपमंडल गगरेट का मतदान शेडयूल
गगरेट में पहले चरण में 26 मई को कैलाश नगर, गुगलैहड़, ववेहड़, जोह, अभयपुर, जाडला कोयड़ी, दियोली, ओयल, गोंदपुर बनेहड़ा लोअर, कलोह, भंजाल अप्पर, नंगल जरियाला, भंजाल लोअर और गोंदपुर बनेहड़ा अपर ग्राम पंचायतों में मतदान करवाए जाएंगी। डीसी ने बताया कि इन सभी पंचायतों के मतदान की मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों में होगी।

-दूसरे चरण में 28 मई को ब्रह्मपुर, बढेड़ राजपूतां, रामनगर, गणु मंदवाड़ा, डंगोह खुर्द, लोहरली, टटेहड़ा, गगरेट अप्पर, मवा कोहलां, चतेहड़, रायुपर, संघनेई, डंगोह खास और नकडोह पंचायतों में मतदान होंगे। इन सभी पंचायतों के मतदान की मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय पर होगी।



-तीसरे चरण में 30 मई को अम्लैहड़, अम्बोआ, मरबाड़ी, पिरथीपुर, सलोह बैरी, मवा सिंधियां, कुठेडा जसवालां, बडोह, कुनेरन, घनारी, भद्रकाली, चलेट और अम्बोटा पंचायतों में मतदान करवाए जाएंगे। इन सभी पंचायतों के मतदान की मतगणना भी संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय पर की जाएगी। इसी तरह उपमंडल गगरेट के तहत जिला परिषद वार्डों के मतदान की मतगणना जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना और पंचायत समितियों के मतदान की मतगणना आईटीआई गगरेट और सहायक निर्वाचन अधिकारी गगरेट में 31 मई को सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

ऊना उपमंडल में कब कहां होगा मतदान

पहले चरण में 26 मई को देहलां अपर, बनगढ़, टक्का, सनोली, जखेड़ा, नंगड़ा, डंगोली, बसाल अप्पर, बसाल लोअर, ठाकुरद्वारा, बरनोह, डंगेडा, फतेहपुर, अवादा वराना, सुनेहरा, वारसड़ा, जनकौर और लम्लेहड़ा पंचायतों में मतदान करवाए जाएंगे। देहलां अपर, बनगढ़, टक्का, सनोली, जखेड़ा, नंगड़ा, डंगोली, बसाल अप्पर और बसाल लोअर पंचायतों के मतदान की मतगणना संबंधित पंचायत घर, ठाकुरद्वारा की रावमापा बसाल अप्पर, बरनोह की पंचायत घर, डंगेडा की राप्रापा डंगेडा तथा फतेहपुर, अवादा वराना, सुनेहरा, वारसड़ा, जनकौर और लम्लेहड़ा पंचायतों की मतगणना संबंधित पंचायत घर में होगी।



दूसरे चरण में 28 मई को देहलां लोअर, भटोली, नारी, मजारा, बहडाला लोअर, झुडोवाल, बसोली, बदोली, बडसाला, धमांदरी, मदनपुर, कुरियाला, मैहतपुर, भडोलियां कलां, मलूकपुर, अप्पर बहडाला, बडैहर और डठवाड़ा पंचायतों का मतदान होगा। देहलां लोअर और भटोली पंचायतों की मतगणना संबंधित पंचायत घर, नारी की रामापा नारी, मजारा की पंचायत घर, बहडाला लोअर की पीएम श्री रावमापा बहडाला तथा झुडोवाल, बसोली, बदोली, बडसाला, धमांदरी, मदनपुर, कुरियाला, मैहतपुर, भडोलियां कलां, मलूकपुर, अपर बहडाला, बडैहर और डठवाड़ा पंचायत के मतदान की मतगणना संबंधित पंचायत घर पर होगी।



तीसरे चरण में 30 मई को रायपुर सहोडा, चताड़ा, पनोह, अजोली, टब्बा, चडतगढ़, लम्लेहड़ी, बटूही, त्यूड़ी, चलोला, समूरकलां, झम्बर, छतरपुर, खानपुर, बीनेवाल, सासन, उदयपुर और नंगल सलांगड़ी पंचायतों में मतदान करवाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि रायपुर सहोड़ा पंचायत की मतगणना संबंधित पंचायत घर, चताड़ा की रावमापा चताड़ा, पनोह, अजोली, टब्बा, चडतगढ़, लम्लेहड़ी, बटूही और त्यूड़ी पंचायत की भी संबंधित पंचायत घर, चलोला की रावमापा चलोला तथा समूरकलां, झम्बर, छतरपुर, खानपुर, बीनेवाल, सासन, उदयपुर और नंगल सलांगड़ी पंचायतों की मतगणना संबंधित पंचायत घर में होगी। ऊना के सभी जिला परिषद वार्डों और पंचायत समितियों के मतदान की मतगणना 31 मई को राजकीय महाविद्यालय ऊना में सुबह 9 बजे शुरू होगी।



उपमंडल हरोली का चुनावी शेडयूल
पहले चरण में 26 मई को ग्राम पंचायत पंजावर, पंडोगा, ईसपुर, सलोह, बढ़ेड़ा, कांगड़, समनाल, कर्मपुर, कुंगड़त ललड़ी, बाथू, गोंदपुर बुल्लां, हीरां नगर, हीरां, पुबोवाल और बीटन पंचायतों में मतदान करवाएं जाएंगे। पंजावर पंचायत की मतगणना संबंधित पंचायत कार्यालय, पंडोगा की राप्रापा पंडोगा निचला तथा ईसुपर, सलोह, बढे़ड़ा, कांगड, समनाल, कर्मपुर, कुंगड़त ललड़ी, बाथू, गोंदपुर बुल्लां, हीरां नगर, हीरां, पुबोवाल और बीटन की मतगणना संबंधित पंचायत मुख्यावास पर होगी।
दूसरे चरण में 28 मई को ग्राम पंचायत लोअर पंजावर, खड्ड, ईसुपर टांडा, भदसाली, भदसाली हार, धर्मपुर, बालीवाल, हरोली, लोअर ललड़ी, नंगल खुर्द, सिंगा, गोंदपुर जयचंद, दुलैहड़, मल्लूवाल, कुठारबीत और हलेड़ा बिलना में मतदान करवाया जाएगा। लोअर पंजावर और खड्ड पंचायत की मतगणना उनके पंचायत घर में होगी। वहीं, ईसुपर टांडा की राप्रापा ईसपुर(पूर्वी), भदसाली, भदसाली हार, धर्मपुर, बालीवाल और हरोली की मतगणना संबंधित पंचायत घर, लोअर ललड़ी की राप्रापा लोअर ललड़ी, नंगल खुर्द, सिंगा, गोंदपुर जयचंद, दुलैहड पंचायत की मतगणना संबंधित पंचायत घर, मल्लुवाल पंचायत की मतगणना राप्रापा मल्लुवाल तथा कुठारबीत और हलेड़ा बिलना की मतगणना संबंधित पंचायत मुख्यावास पर की जाएगी।
विज्ञापन


तीसरे चरण में 30 मई को ग्राम पंचायत नगनोली, भैणी खड्ड, पंडोगा निचला, घालुवाल, लोअर बढ़ेड़ा, सैंसोवाल, रोड़ा, भदौड़ी, पालकवाह, चंदपुर, बट्टकलां, बाथड़ी, भडियारां, छेत्रां, पोलियां बीत और जखेवाल में पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे। जखेवाल पंचायत की मतगणना राप्रापा जखेवाल में होगी। जबकि शेष सभी पंचायतों की मतगणना संबंधित पंचायत घर पर होगी। इसके अलावा उपमंडल हरोली के सभी जिला परिषद वार्डों और पंचायत समितियों की मतगणना 31 मई को सुबह 9 बजे से रावमापा हरोली में की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें