फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डंगोह खास में वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

Sun, 15 Nov 2026 05:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
डंगोह खास में वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन पर मौजूद ​खिलाड़ी व अन्य सदस्य। स्त्रोत : आयोजक
विज्ञापन
पूर्व जिला पार्षद सुशील कालिया ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। डंगोह खास में रविवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पूर्व जिला पार्षद सुशील कालिया ने बतौर मुख्यातिथि प्रतियोगिता का आगाज किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला भद्रकाली और भंजाल की टीमों के बीच खेला गया। इसमें भद्रकाली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य टीमें भी जीत के लिए मैदान में दमखम दिखा रही हैं। मुख्य अतिथि सुशील कालिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आपसी सहयोग, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता जैसे गुण विकसित होते हैं। ग्राम पंचायत के उपप्रधान भगवान सिंह ने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य सुशील कुमार, विकास, तरुण, जतिन और अभिषेक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें